कैंचीधाम में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर देशी विदेशी भक्तों का सैलाब_जयकारों से माहौल भक्तिमय..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के विश्व विख्यात कैंचीं धाम मंदिर में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या में भक्तों का सैलाब बाबा के जयकारों के साथ नाच रहा है। पुलिस ने बी.डी.एस.और डॉग स्क्वाड के साथ ड्रोन से निगरानी करने की तैयारी की है।


नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर स्थित कैंचीं धाम की स्थापना के बाद धीरे धीरे मान्यता बढ़ते चले गए। बाबा के चमत्कारों के चलते पिछले कुछ वर्षों में यहां की मान्यता कई गुना बढ़ गई है। अब यहां पहले से कई गुना भक्त पहुंचते हैं। बाबा के भक्त पूरे विश्व मे उनकी आराधना करते है।

आज स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कैंची धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां पहुंचे भक्त निर्धारित स्थल पर बैठकर ढोल मजीरे के साथ भजन कीर्तन कर रहे हैं। सिर्फ हिंदुस्तानी ही नहीं बल्कि देश विदेश से आए श्रद्धालुओं में भी अपार श्रद्धा भाव नजर आ रहें हैं।

संध्या आरती के वक्त भक्तगण भावविभोर होकर बाबा की भक्ति में मग्न हैं। मंदिर परिसर के बाहर सड़कों में बैठे भक्त “बोलो नीम करौली बाबा की जय”, “इस बजरंगी के प्यार में, मैं पागल न हो जाऊं”, “बोलो राम, सीता राम सीता राम” के साथ जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।


इस बीच, भीड़ का उत्साह देखते हुए पुलिस ने भी भीड़ नियंत्रण के लिए कैंची धाम व आसपास प्रभावी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पुलिस ने अपने अधिकारियों से लगातार यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्थाओं की निगरानी कराई जा रही है। यहां, सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ता(बी.डी.एस.)टीम, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन्स से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य सेवा, 112 के साथ स्थानीय सहायता नंबर पर चौबीसों घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध कराई गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page