Ad

काठगोदाम – रानीबाग पुल के पास भूस्खलन, भीमताल मार्ग बंद..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

काठगोदाम – रानीबाग – भीमताल मुख्य मार्ग पर स्थित भीमताल पुल के समीप भारी वर्षा के कारण मलबा आ जाने से मार्ग आवागमन हेतु अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखण्ड में नैनीताल के रानीबाग पुल के समीप पहाड़ी से मलुवा गिरने से अल्मोड़ा समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वालामोटर मार्ग बाधित।


नैनीताल जिले के रानीबाग में भीमताल की तरफ जाने वाले मोटर मार्ग में भूस्खलन कैमरे में कैद हुए है। पुल के पास मार्ग पहाड़ी से मलुवा आने के बाद से ही बंद हो गया है। आज सवेरे हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में पहाड़ी से भरभराकर मलुवा आ गया। इससे दोनों तरफ
कई किलोमीटर तक जाम लग गया। इस मोटरमार्ग के बन्द होने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को ज्यूलिकोट, गेठिया और भूमियाधार होते हुए लंबा मार्ग लेना पड़ रहा है।

इस शॉर्ट मार्ग से भीमताल के स्कूलों के छात्र छात्रा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारी, पर्यटक व पहाड़ों के यात्री बड़ी संख्या में सफर करते है । सूचना के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। मार्ग बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। लगभग चार-पांच घंटे से पहाड़ी से आए मलवे को हटाने में हुई देरी के कारण, फिलहाल सभी गाड़ियों को दूसरे रूट से डाइवर्ट किया गया है।

मौसम विभाग ने 29 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं बाकी क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. उत्तराखंड में अगले दो दिन अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश को देखते हुए पूरे प्रदेश को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *