Ad

लालकुआं:पुलिस को चुनौती देते चोरों ने एक और वारदात को दिया अंजाम,पुलिस के हाथ खाली

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में दिनों दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस उनका खुलासा करने में सफल नहीं हो पा रही है वहीं बढ़ती चोरी कि घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है इधर लालकुआ में हुई दुकानों पर चोरी के बाद पुलिस को चोरों से एक और चुनौती मिली है जहां अज्ञात चोरो ने मंगलवार रात हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में सोलर फेसिंग के उपयोग में लगी बैट्री एवं एनिलाईन्जर को चुरा लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

वजह साफ है कि पुलिस की चौकसी न होने के कारण यह घटनाएं हो रही हैं और आरोपी घटना के बाद भागने में भी सफल हो जाते हैं इधर चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने के कारण क्षेत्र के लोग भी चिंतित हैं।
बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई है लगातार चोरों द्वारा घटना के अंजाम देने के बाद भी पुलिस इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है चोरी की घटनाओं के तीन दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने से पीड़ित लोगों में आक्रोश है।

इधर स्थानीय लोगों कि माने तो जल्द कार्रवाई न होने से चोरों का मनोबल आये दिन बढ़ रहा है उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन चोरी की घटना रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है जिसके कारण एक के बाद एक चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है।


विदित हो कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड पर चाय व कबाड़ कि दुकान पर सोमवार रात्रि में चोरी कि घटना को अंजाम दिया गया वहीं अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर हजारों रूपए का लोहा, पीतल, सिल्वर, स्टील तथा एक साईकिल के साथ ही गल्ले में रखे पैसों को चुरा लिया गया इसके अलावा उसे पास ही दुसरी टायर पंचर कि दुकान का भी ताला तोड़कर दुकान में रखा जैक लेकर चोर फरार हो गए वहीं दोनों दुकानों पर हुई चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर लगा।

मंगलवार रात्रि हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में भी अज्ञात चोरो द्वारा सोलर फेसिंग के उपयोग में लगी बैट्री एवं एनिलाईन्जर की चोरी की गयी तीनों ही मामले कि तहरीर स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। लेकिन घाटनाओं को तीन बीत जाने के बाद भी कोई खुलासा नहीं किया गया जिसे पूरे क्षेत्र में चोरी का भय देखा जा रहा है लोग चोरी कि घटनाओं को लेकर डरे हुए हैं ।

फिलहाल पुलिस मामले कि जांच को लेकर लोगों से पूछताछ की कवायद में जुटी हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस कब तक इन घटनाओं का खुलासा कर पातीं है या फिर इन घटनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *