


उत्तराखंड : नैनीताल जनपद में लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट समीप हुई ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत”जांच में जुटी रेलवे पुलिस।
अपडेट

लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत उम्र लगभग 30 वर्ष, पता:- ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक युवक बीते 4 दिनों से घर से लापता था जिसकी लिए लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी मगर उसका कहीं पता नहीं चला वह लालकुआं कैसे पहुंचा इसकी जानकारी भी नहीं है।
मगर लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से वीआईपी गेट के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई ट्रेन की चपेट में आने से उसका सर धड़ से अलग हो गया था। जीआरपी ने शिनाख्त करने के बाद मौके पर परिजनों को बुला लिया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक शादीशुदा था और उसका एक बेटा और 18 माह की बेटी भी है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान