

लालकुआं क्षेत्र के बिन्दूखत्ता स्थित पूर्वी घोड़ानाला में सेंचुरी पेपर मिल के दूषित नाले से निकलकर विशालकाय मगरमच्छ एक किसान के खेत में पहुंच गया खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोगों में दहशत बन गई इसे पहले भी नाले से मगरमच्छ निकले है जिनका वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है फिलहाल मगरमच्छ को देख लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताते चलें कि आज सुबह लगभग 8 बजे पूर्वी घोड़ानाला निवासी प्रताप राम के खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से लोग दहशत में आ गए खेत में मगरमच्छ निकलने की सूचना आसपास के इलाके में आग की तरह फ़ैल गई लोग मगरमच्छ को देखने लिए पहुंच गए और विडियो बनने लगे।
इधर खेत मालिक प्रताप राम ने बताया कि खेत में विशालकाय मगरमच्छ मिला है जो पास के सेंचुरी पेपर मिल के दुषित नाले से निकालकर खेत में आ गया उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नाले में और मगरमच्छ निकाले हैं जिनको वन विभाग ने पकड़कर डोराडाम में छोड़ दिया है उन्होंने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से मगरमच्छों से निजात दिलाने की मांग की है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में कड़क धूप का असर,एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..
Watch : आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, 15 दिन से दहशत का अंत_haldwani
होली पर नैनीताल पुलिस की पुख्ता तैयारी_जबरदस्ती की पिचकारी पड़ेगी भारी..Video
Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन