कुमाऊँ(अपडेट): ये राष्ट्रीय राज्यमार्ग आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से रहेगा बंद..जानिये क्या है टाइमिंग..

उत्तराखण्ड : बीते दिनों राज्य में आयी आपदा के बाद पर्वतीय इलाकों के मार्गों पर दोनों साइड में अत्यधिक मलवा जमा हो गया है जिसको देखते हुए, राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलुवा सफाई होने के कारण आगामी 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।
अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने बताया कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलुवा हटाना अति आवश्यक है।
उन्होनेे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल से खैरना से काकडीघाट के बीच मलुवा सफाई हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु बन्द करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मलुवा हटाने हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक मार्ग को सम्पूर्ण बन्द रखने की स्वीकृति दी। यह राष्टीय राजमार्ग 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक खुला रहेगा जबकि अब 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक बन्द रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात