उत्तराखंड: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की तैनाती के लिए कुलदीप राठौर आब्जर्वर नियुक्त..

उत्तराखंड — कांग्रेस हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत उत्तराखंड में जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के ठियोग से विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को उत्तराखंड का ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है।
राठौर पार्टी नेताओं से फील्ड में जाकर वन-टू-वन चर्चा करेंगे और प्रत्येक जिले के लिए तीन से चार संभावित नामों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को सिफारिश भेजेंगे। इसके आधार पर जल्द ही प्रदेश में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका
गौरतलब है कि कुलदीप सिंह राठौर वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रवक्ता हैं और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने खुद इस पद को स्वीकारने में रुचि नहीं दिखाई है।
चार राज्यों में लगाए गए ऑब्जर्वर
पार्टी हाईकमान ने केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पंजाब, झारखंड और ओडिशा समेत चार राज्यों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में उठाया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला