Ad

डैम से छोड़े गए पानी से हुआ जलभराव..दो वर्षीय बच्चे की डूबकर हुई मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

खटीमा ऊधम सिंह नगर 18.November 2020 GKM NEWS – खटीमा के नेपाल बॉर्डर पर बसे सिसैया गांव में शारदा सागर डैम से छोड़े गए पानी से हुए जलभराव में दो वर्षीय बच्चे की डूबकर हुई मौत। पिछले वर्ष भी एक बच्चे की जलभराव के पानी में डूबकर हुई थी मौत। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद जलभराव का नहीं हो पा रहा है निस्तारण।

ADVERTISEMENTSAd

ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र के सिसैया गांव में पानी में डूब कर दो साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को मजदूरी पेशा करने वाले गांव के पिंटू पुत्र हरेंद्र की दो साल की बच्ची कृतिका खेलते-खेलते घर के पास शारदा डैम से छोड़े गए पानी के कारण हुए जल भराव में जा गिरी। परिजनों द्वारा इलाज हेतु बच्ची को खटीमा सरकारी अस्पताल ले जाते समय बच्ची ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

बच्ची की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। गौरतलब है कि शारदा सागर डैम क्षेत्र में बसे इन गांवों में हमेशा जलभराव रहता है। गांव में घरों के चारों तरफ तीन – चार फुट पानी भरा रहता है और जब शारदा सागर डैम से पानी छोड़ा जाता है तो घरों में भी पानी घुस जाता है साथ ही ग्रामीणों की फसल भी बुरी तरह चौपट हो जाती है।

स्थानीय निवासीयो का कहना है कि हमारे गांव में शारदा सागर डैम से छोड़े गए पानी की बदौलत हमेशा पानी भरा रहता है। पानी की निकासी के लिए हमारे द्वारा शासन प्रशासन में लगातार शिकायत की जाती रही है लेकिन कोई हल नहीं निकला है इसका नतीजा यह है कि आज हमारे ही गांव की एक 2 वर्षीय बच्ची जलभराव में डूब कर मर गई है पिछले साल भी इसी तरह एक और बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी।

बाइट– रमाकांत स्थानीय निवासी

बाइट– छोटेलाल उपप्रधान सिसैया गांव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *