

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। केदारनाथ सीट पर प्रचंड जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल की जीत हो गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं भाजपा देहरादून में दोपहर बाद शहर में विजय जुलूस निकालेगी। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे।
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक आशा नौटियाल की शानदार जीत के साथ एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया। 2017 के बाद वह चुनावी मैदान में थीं और इस बार भाजपा ने धुआंधार प्रचार से सफलता हासिल की।
13वें राउंड के बाद, भाजपा ने 23,814 वोटों के साथ विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को केवल 1,8191 और निर्दलीय त्रिभुवन को 9,303 वोट मिले। भाजपा ने 5,623 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। केदारघाटी की जनता ने आशा नौटियाल पर विश्वास जताया, और भाजपा की जीत का परचम लहराया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..