कनिष्क ढिंगरा पुनः बने भाजयुमो नैनीताल के जिला महामंत्री


भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल में संगठन ने युवा कार्यकर्ता कनिष्क ढिंगरा पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है । उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में कनिष्क ढिंगरा एकमात्र ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हें जिला महामंत्री पद पर दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर कनिष्क ढिंगरा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को दोबारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का मंच है और आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा ।
कनिष्क ढिंगरा ने इस दायित्व के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी, भाजपा जिला महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी श्री रंजन बर्गली जी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चंदन सिंह बिष्ट जी सहित प्रदेश व जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए युवाओं के बीच पार्टी को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..
देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा_कीमतें बढ़ीं