ब्लैकमेलिंग का हथियार बनती ‘पत्रकारिता’? महिला बैंक मैनेजर सामने आईं, रंगदारी का मुकदमा..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड –

पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा शाखा की ब्रांच मैनेजर ने एक यूट्यूब चैनल से जुड़े कथित पत्रकार और उसके साथी के खिलाफ ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है।मामला जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर से है।

एसबीआई कुंडा ब्रांच की मैनेजर सुमन सिंह (पुत्री करण सिंह) ने कुंडा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि हरियावाला निवासी एक व्यक्ति और एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से एक भ्रामक और गलत वीडियो वायरल किया।

शिकायत में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा लिखित रूप में माफीनामा देने के बावजूद कथित पत्रकार ने न तो वीडियो हटाया और न ही चैनल पर माफीनामा प्रसारित किया। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने और चैनल पर माफीनामा डालने के बदले ₹50 हजार की मांग की जा रही थी, जिससे वह मानसिक दबाव और बदनामी का शिकार हुईं।

पीड़िता ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वीडियो हटवाने और सार्वजनिक रूप से माफीनामा प्रसारित कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच एसआई नवीन चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर उस सवाल को खड़ा करता है कि क्या कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में डराने, दबाव बनाने और अवैध वसूली का जरिया तो नहीं बना रहे ? जांच के बाद ही सच पूरी तरह सामने आएगा, लेकिन आरोप गंभीर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *