

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज यानी बुधवार को एक यात्री बस के चिनाब नदी की खाई में गिरने की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें 36 लोगों के मौत की जानकारी मिल रही है मिली जानकारी के अनुसार इस बस में कुल 55 लोग सवार थे। जिससे 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 19 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बस फिसलकर 300 फीट नीचे खाईं में जा गिरी। जिससे उसमे सवार यात्रियों में से 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस संख्या JK02 CN-6555 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस सड़क से फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार कुल 55 यात्रियों में से अब तक 36 लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। जबकि 19 अन्य घायल हो गए। अभी मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। अभी बचाव कार्य जारी है। शवों को बरामद किया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए भीषण सड़क हादसे पर पीएमओ ने भी सोशल मीडिया एक्स पर दुख व्यक्त किया है। पीएमओ ने उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। आगे लिखा है कि मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं। इसके साथ ही सभी मृकों के परिजनों को PMNRF की ओर से दो लाख रुपए आर्थिक सहायता दिया जाएगा। जबकि घायलों को रु. 50 हजार देने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है. उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..