

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार (14 नंवबर) को मुंबई में निधन हो गया. सुब्रत रॉय का यहां के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे.सहारा ग्रुप के प्रमुख और मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत राय का निधन हो गया है. वो काफी समय बीमार चल रहे थे. मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार, 14 नवंबर को राय ने आखिरी सांस ली. वो 75 वर्ष के थे.
सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा.।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा. जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी. सुब्रत राय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था. वो भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे. उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से जाना जाता था.
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”सहारा श्री सुब्रत राय सहारा जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि !”
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने एक्स पर दुख जताया. उन्होंने कहा, ”सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि!”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा