J&K : बैसाखी उत्सव में पुल टूटने से बड़ा हादसा,50 से ज्यादा लोग घायल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

जम्मू संभाग के जिला उधमपुर बैसाखी के पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। जिले के चिनैनी में बैसाखी मेले के दौरान पुल टूट गया। देविका और तवी नदी के संगम स्थल बैनी संगम में बैसाखी का मेला आयोजन किया गया था। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

इस दौरान देविका नदी पर बना लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।  एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद ने बताया कि पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 20-25 की हालत गंभीर है। पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है।

उधमपुर के SSP डॉ. विनोद ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। हादसे के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि फुटब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े हैं। वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर नजर आ रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधमपुर के बैन गांव में बैसाखी पर मेले का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा कर बनवाया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *