

जम्मू कश्मीर से बड़े दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। एक हादसे में सेना के वाहन में आग लग गई, जिसमें 5 जवानों के शहीद होने की खबर है। हालांकि यह हादसा किस वजह से हुआ है यह अभी साफ़ नहीं है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी तरह की आतंकी साजिश की बात सामने नहीं आई है। हादसे के समय इस वाहन में लगभग 8 जवान मौजूद थे, जिनमें से अभी तक 5 जवानों के शहीद होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि वाहन में कुछ सामान था और किसी वजह से ट्रक में आग लग गई और यह बढ़ती गई। हादसे के समय वाहन में मौजूद जवान इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इस हादसे के बाद सेना ने लोगों से इस हादसे से जुड़े फोटो और वीडियो न शेयर करने की अपील की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर उच्च अधिकारी मौजूद हैं और जांच की जा रही है।
अपडेट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना का ट्रक किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ, बल्कि इसे ‘आतंकी हमला’ बताया जा रहा है. गुरुवार, 20 अप्रैल की दोपहर को खबर आई कि पुंछ में सेना के ट्रक में अचानक आग लगने से 5 जवानों की मौत हो गई. लेकिन शाम होते-होते सेना के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि ये एक आतंकी हमला हो सकता है.
घटना के बाद नॉर्थन कमांड के आर्मी हेडक्वार्टर ने बयान जारी किया. इसमें बताया गया है कि आतंकवादियों के फेंके गए ग्रेनेड से ट्रक में आग लगी. गुरुवार को दोपहर 3 बजे के आसपास आंतकवादियों ने हमला किया था. स्टेटमेंट में ने बताया,आज दोपहर करीब 3 बजे घंटे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने भारी बारिश और लो विजिबिलिटी का फायदा उठाते हुए हमला किया ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर