Ad

झारखण्ड : कार और बस में भीषण टक्‍कर, 5 यात्री जिंदा जले..कई घायल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

झारखंड के रामगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. मुरबंदा थाना क्षेत्र में एक कार और बस में भीषण टक्‍कर हो गई. सड़क दुर्घटना में कार धू-धू कर जलने लगे. बस का अगला हिस्‍सा भी आग की चपेट में आ गया.

ADVERTISEMENTSAd

इस हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलने से मोत हो गई. कुछ यात्रियों के घायल होने की भी खबर है. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस तत्‍काल घटनास्‍थल पर पहुंच गई.

जानकारी के अनुसार, रामगढ़-बोकारो मार्ग के रजरप्पा के तहत आने वाले मुरबंदा थाना क्षेत्र में बस और एक वैगनर कार में सीधी टक्कर हो गई. इससे दोनों वाहनों में आग लग गई. इस हादसे में 5 लोगों के जिंदा जल गए.

घटना 8 बजे की है. बताया जाता है कि बस बोकारो से रामगढ़ की ओर बस आ रही थी, उसी वक्त भीषण हादसा हुआ.. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.विज्ञापन

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाया गया. पुलिस ने इस हादसे में मारे गए लोगों के शवों को अपने कब्‍जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है..

सड़क दुर्घटना के बाद यह मार्ग भी बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इससे आमलोगों को अपने गंतव्‍य तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *