

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम और आदि कैलाश के संभावित दौरे को लेकर जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज जागेश्वर धाम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी विनीत तोमर ने व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर में पी.एम.नरेंद्र मोदी आगामी 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए पहुंच सकते हैं। उनका आधिकारिक प्रोग्राम तो जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावना और सरकारी तैयारियों को देखते हुए कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार 12 और 13 अक्टूबर को पी.एम.ऊत्तराखण्ड पहुंचेंगे और अल्मोड़ा, चंपावत या पिथौरागढ़ जिले से अपनी यात्रा की शुरुवात करेंगे।
एक अनुमान के अनुसार पी.एम.मोदी ऊत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना का उद्घाटन जागेश्वर धाम से कर सकते है। जागेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि प्रशासन ने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उन्होंने कहा कि पी.एम.के यहां आने से क्षेत्र का विकास होगा और जागेश्वर की जनता बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रही है। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी संबंधित अधिकारियों के साथ बागेश्वर पहुंचकर बैठक ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जागेश्वर धाम क्षेत्र का दौरा कर हालातों का मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ असहिकारी और पार्टी से जुड़े अन्य नेता भी शामिल रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल