Nainital – भारी बारिश के बीच इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन मैराथन,दिखा छोटे धावकों का जोश..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में भारी बरसात के बीच हुए इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन मैरेथोंन में छात्र छात्राओं का जोश देखने को मिला। लगभग 80 बच्चों ने बरसात के डर को मारकर इस दौड़ में भाग लिया। धावक इस रेस में उत्साहित दिखे।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान से शुरू हुई इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन मैरेथोंन के दौरान भारी बरसात से एक बार तो मनोबल टूट गया लेकिन बच्चों का जज्बा देख आयोजक भी उत्साहित हुए और शुरू हुई बरसात में मैरेथोंन। मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, निशांत स्कूल, डी.एस.बी.कैंपस, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दौड़ में भाग लिया।
भारी बरसात के बीच धावक बच्चों का जज्बा देखने लायक था। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा और विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एन.डी.बिष्ट ‘गुरु’ ने फ्लैग ऑफ कर धावकों को मस्जिद के समीप से विदा किया। धावक लोवर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल डांट तक गए और वहां से उसी मार्ग से लौटकर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पहुंचे जहां दौड़ सम्पन्न हुई।
रेस के बाद बच्चों को रिफ्रेशमेंट दिए गए। ओपन पुरुष वर्ग में प्रथम आयुष कुमार, ओपन महिला वर्ग में प्रथम बीना बसेड़ा, जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम आरती और जूनियर बालक वर्ग में सुमीत आर्या ने जीत दर्ज की।
जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आयोजित इस दौड़ में जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, पुष्पा कार्की, भगवत मेर, गौरव नयाल, कमल बिष्ट, सुनील कुमार, विनोद सिंह, रिहान, मंनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा