

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एक अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर खड़े बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग दंपत्ति उछलकर दूर जमीन पर गिर पड़े. फिर कुछ ही सेकेंड में आरोपी चालक ने बाइक सवार को भी टक्कर मार दी. घटना शहर के रेलवे रोड की बताई जा रही है. ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सामने आई सीसीटीवी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार के कारण बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बुजुर्ग कार से कई फीट दूर गिरते नजर आ रहे हैं. वहीं कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी.इस हादसे में करीब दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन एक शख्स का पैर टूट गया है और बाकी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे की वजह यह है कि ड्राइवर कार में ब्रेक लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका पैर ब्रेक की जगह रेस में चला गया. जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया. फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal