उत्तराखंड में अगले 3 घंटे खतरनाक,इन जिलों में तूफानी बारिश और बिजली गिरने की वार्निंग..


उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश के चलते मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं भूस्खलन की खबरें भी सामने आ रही है। मौसम विभाग द्वारा 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (उत्तराखंड मौसम विभाग) ने आज सुबह एक चेतावनी जारी की है, जो 29 जून को सुबह 9:31 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान राज्य के 12 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मौसम का मिज़ाज बिगड़ने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, निम्न जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है:
- अल्मोड़ा
- बागेश्वर
- चमोली
- चंपावत
- देहरादून
- नैनीताल
- पौड़ी गढ़वाल
- पिथौरागढ़
- रुद्रप्रयाग
- टिहरी गढ़वाल
- उधम सिंह नगर
- उत्तरकाशी
संभावित प्रभावित क्षेत्र
खासकर नैनीताल, पिथौरागढ़, केदारनाथ, जोशीमठ, रानीखेत और इनके आस-पास के इलाकों में मौसम अधिक प्रभावी हो सकता है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने, गरज के साथ छींटे पड़ने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि:
खुले स्थानों में रहने से बचें
पेड़ों, खंभों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न हों
बिजली उपकरणों से दूरी बनाएं
मौसम की ताजा जानकारी के लिए अपडेट पर नज़र रखें
स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। बचाव दलों को भी तैयार रहने को कहा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले