

उत्तराखंड में जनपद नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगीना कालोनी में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडों से बेरहमी के साथ मारपीट की जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पीड़ित परिवार कोतवाली पहुचा जहां पुलिस ने सभी घायल लोगों को इलाज के लिए भेज दिया फिलहाल सभी का लोगो का लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
बताते चलें कि नगीना कालोनी निवासी मो.सलीम ने बताया कि की आज देर शाम वह अपने परिवार के साथ घर बैठा हुआ था इसी दौरान नगीना कालोनी निवासी बाबू हंसन,मिर हंसन,छोटू,अफसल तथा उनके साथ अन्य लोगों ने लाठी डंडों से व हथियारों के साथ ही सभी ने गाली गलौज कर उसके परिवार को मारना पीटना शुरू कर दिया शोर शराबा होने पर कालौनी के लोग बचाने आए तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया।
मारपीट में मो.सलीम, उसकी पत्नी रिहाना ,पुत्री शमा,रिहाना, मुस्कान, भाई अजीम गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है । पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG छात्रसंघ चुनाव : 5वें राउंड के बाद तस्वीर साफ..
MBPG चुनाव मतगणना अपडेट,, 4th round
MBPG चुनाव – आर्यन की बड़ी बढ़त..बरकरार
MBPG छात्रसंघ चुनाव_ आर्यन बेलवाल 78 वोटो से आगे
MBPG छात्रसंघ चुनाव_ वोटों की गिनती शुरू_ जानिए कौन है आगे..