

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से मानव तस्करी का मामला सामने आया है जहां पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक बालिका को मानव तस्करी के मकसद से घर के अंदर बंद कर रखा गया था पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बालिका को बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है यही नहीं बालिका को बरामद करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला भी कर दिया जहां पुलिस बड़ी मुश्किल से बालिका को बरामद किया है.
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल 24 परगना बसंती थाने में बालिका का अपहरण का मुकदमा दर्ज था बालिका का लोकेशन हल्द्वानी में आ रही थी जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर हल्द्वानी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने भोटिया पड़ाव स्थित एक घर में छापा मारा तो बालिका बरामद की गई. पूछताछ में पता चला कि जिस मकान में बालिका बरामद किया गया है वह किराए पर तानिया शेख नाम की एक महिला ले रखी है .
पुलिस के इस कार्रवाई के दौरान सात आठ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया जहां पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को कमरे के अंदर बंद कर दिया जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच सभी पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया. पूरे मामले में मकान मालिक आसिफ रजा और उसके दो बेटों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पुलिस पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
फ़िलहाल बालिका से पूछताछ की जा रही है बालिका बरामद की सूचना पश्चिम बंगाल पुलिस को दे दी गई है बालिका से पूछताछ में मामला सामने आया है कि तानिया शेख द्वारा देह व्यापार के उद्देश्य से रजक पाइक नाम का युवक पश्चिम बंगाल से उसको लेकर आया था. पूरे मामले में आगे की कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा की जाएगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video