

उत्तराखंड के नैनीताल में चल रहे नन्दा देवी महोत्सव में किसी चोर ने एक भक्त के गले से पांच तोले सोने की चेन उड़ा दी। एफ.आई.आर.के बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

नैनीताल में 120वें नन्दा देवी महात्सव के दूसरे दिन आज सवेरे से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। भीड़ में भवाली से आई स्वर्गीय मनोज जोशी की पत्नी 58 वर्षीय लीला जोशी भी शामिल थीं। लीला अपने मित्रों और संबंधियों के साथ नयना देवी मंदिर परिसर में शिवलिंग के आगे दोपहर 12:39 पर खिंचाई फ़ोटो में सोने की चेन पहने हुए हैं। जबकि इसके ठीक बाद 12:43 पर माँ नन्दा सुनंदा के आगे खिंचाई फ़ोटो में चेन गायब है। इस दौरान लीला ने भीड़ में माँ की मूर्ति के आगे शीश झुकाया था। चेन गायब होने का अहसास होने पर लीला ने मल्लीताल कोतवाली के अंतर्गत मेला चौकी में एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उन्होंने पांच तोले की असली सोने की चेन चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने किसी को इंगित नहीं करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कराई है।

पीड़ित लीला के रिश्तेदार दोपहर से ही मंदिर और उसके चारों तरफ चेन की खोज में जुट गए हैं। चेन की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया की चेन की शिकायत मिली थी, जिसपर एफ.आई.आर.दर्ज की गई है। चेन को तलाशने के लिए चारों तरफ के सी.सी.टी.वी.खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा सवेरे से ही सूचना देने वालों को सक्रीय कर दिया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..
Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..