

उत्तराखंड की नैनीझील में आज ठंड मौसम के बावजूद तैराकों का हौसला देखने लायक था। आयोजक समेत खिलाड़ी 13 डिग्री से कम तापमान में तैराकी करने से काफी उत्साहित दिखे।
नैनीताल में कयाकिंग और तैराकी से जुड़े नैनीताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से स्विमिंग एंड कयाकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी सवेरे से ही धूप छाव के बीच 13 डिग्री से कम तापमान में अपने इवेंट का
इंतजार करते दिखे।
बादलों के बीच निकलती गुनगुनी धूप में प्रतिभागियों को हल्की राहत मिली। भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल के तैराकों और कयाक चालकों ने पार्टिसिपेट किया। बॉयज और गर्ल्स सेगमेंट में कयाकिंग, फ्री स्टाइल, ब्रैस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक और बटर फ्लाई स्ट्रोक में प्रतिभाग किया। दस वर्ष से नीचे के बच्चों के लिए लाइफ जैकेट पहनकर फन रेस का भी आयोजन किया गया था। धूप के साथ ही बादलों के आने के बावजूद तैराकों के हौसले में कोई फर्क नहीं पड़ा और उनकी तेज रफ्तार बरकरार रही। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों की फन रेस को सभी ने खूब एन्जॉय किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..