Ad

लालकुआं : चोर लगातार दे रहे चुनौती,अब खंगाला स्टेशन मास्टर का घर, पुलिस के हाथ खाली..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ कोतवाली क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बीती रात अज्ञात चोरों ने स्टेशन मास्टर के घर को निशाना बनाकार के घर में रखे हजारों रूपये के गहनों समेत नगदी पर हाथ साफ किया है। चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन चोरियों की गणना करने में लगी है पुलिस के नाकाम होने से चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि जैसे जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है बीती रात लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे कालोनी में रहने वाले स्टेशन मास्टर अंकुर कुमार के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया स्टेशन मास्टर के घर में ताला बंद था चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से हजारों रूपये कि नगदी समेत हजारों रुपए के जेवरात ले गए घटना की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन चोर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।


इधर स्टेशन मास्टर अंकुर कुमार द्वारा लालकुआं कोतवाली पुलिस में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी कि डिलीवरी को लेकर पूरा परिवार घर से हल्द्वानी के बृजलाल होस्पिटल गया हुआ था आज रविवार की सुबह जब उसका छोटा भाई घर लौटा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है अलमारी में रखे हुए 10 हजार रूपये और तीन तोले कि सोने की चैन भी गायब हैं इसके अलावा चोर घर से निकाँन का कीमती कैमरा और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है वही लालकुआं पुलिस ने मामले कि तहरीर लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस अब तक चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हुए।

शहर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं इसके चलते नगर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से भाग जाते हैं लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। नगर में कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है पिछले कुछ माह में कई घरों दुकानों व मंदिरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इधर लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं। साथ ही पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है पुलिस की सक्रियता बढ़ती है तो आए दिन नगर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *