पुलिस के छापे में सेक्स रैकेट बेनकाब,होटल में महिलाओं समेत 13 पकड़े गए


उत्तराखंड : रुड़की में शुक्रवार को एक सनसनीखेज कार्रवाई में पुलिस ने देह व्यापार के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। मानव तस्कर विरोधी सेल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने श्रीनिवास होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने आठ महिलाओं और पांच पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
छापे के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले गई और इनके खिलाफ देह व्यापार, मानव तस्करी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और लखनऊ की रहने वाली हैं।
मुख्य आरोपी ‘राजा’ समेत कई गिरफ्तार, 6 साल से चल रहा था रैकेट
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना राजा उर्फ रांझा के साथ हैदर अली, सिद्धांत, रविकांत, लक्की और आठ महिलाएं शामिल हैं। जांच में सामने आया कि राजा अपने साथी निक्की, कल्लू और दीपक के साथ मिलकर बीते छह वर्षों से इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था। ये गिरोह हरियाणा, असम, उत्तरप्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों से लड़कियों को लाकर रुड़की के होटलों में सप्लाई करता था।
पुलिस जुटा रही आपराधिक इतिहास की जानकारी
पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और होटल के मालिक व प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही, इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video
जनगणना 2027 : पहली बार मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह..haldwani
Haldwani : कार के अंदर छात्रा से दरिंदगी_ दो गिरफ्तार