

उत्तराखंड के ऊधमसिह नगर के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई है। मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने बाबा तरसेम सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हत्याकांड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे। सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि, आज सुबह करीब 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह डेरे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोलियां लगने से बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाबा को उनके समर्थकों ने खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।
एसएसपी टीसी मंजूनाथ ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने बाबा तरसेम सिंह का मर्डर किया है। बदमाशों के चेहरे सामने आ गए हैं। एसएपी ने लोगों से आरोपियों की जानकारी मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देनें की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने