

उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम विभाग की फोरकास्ट सटीक साबित होते हुए हिमकण गिरने शुरू हो गए हैं। मॉल रोड, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों के अलावा पर्यटक स्थल सूने पड़े हैं। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम विभाग ने आज से बर्फबारी समेत बरसात का अलर्ट जारी किया था। सोमवार सवेरे से ही आसमान में बादल दिखने शुरू हो गए और 9 बजे सवेरे से तेज बरसात के साथ हिमकण गिरने शुरू हो गए। ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान भी शून्य की तरफ गिरने लगा। आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट भी लगातार जारी रही।
यहाँ एक्का दुक्का पर्यटक ही मौसम का आनंद लेने के लिए सड़कों में उतरे। रोजमर्रा के काम करने वाले स्थानीय लोगों को बरसात, ओलावृष्टि और ठंड के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि अब वो शाम तक बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल