

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के खण्ड शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी कर 10 अप्रैल को सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंद रखने को कहा था, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। सभी बोर्डिंग स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से ईस्टर की छुट्टी के बाद दस की जगह 11 तारीख को हॉस्टल के बच्चों को वापस बुलाने को कहा गया है।

नैनीताल जिले में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आज सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए एक आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया है कि आगामी 10 अप्रैल को सभी स्कूलों को बंद रखा जाना सुनिश्चित किया जाए। आदेश में विद्यालयों को बन्द रखने का कोई कारण नही दिया गया था।

माना जा रहा है कि दस अपैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचने वाले हैं। उनका हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम तय है। वो शाम तीन बजे पंत पार्क में योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे । आनन फानन में प्रशासन के निर्देशन पर जिला खंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त आदेश को निरस्त कर दिया है।
इस आदेश के बाद अब सभी स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन बोर्डिंग स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि वो ईस्टर के बाद लौट रहे परिजनों से संपर्क करे कि वो दस की जगह 11 को स्कूल में बच्चों को बोर्डिंग करें तांकि वो शहर में अनावश्यक जाम से बच सकें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी
गैस-पेट्रोल-डीजल सप्लाई और स्टॉक को लेकर डीएम ने क्या कहा..
नैनीताल जिले में SIR की तैयारी_हर बूथ पर सक्रिय BLA अनिवार्य
लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का जवाब, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा..