महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मज़दूरों को लेकर जा रहा ट्रक पलटा, 12 की मौत..तीन घायल..

महाराष्ट्र: बुलढाणा जिले में शुक्रवार को एक. दर्दनाक हादसा हुआ है खबर के मुताबिक
बताया जा रहा है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. समरुद्धि हाईवे परियोजना के काम में लगे टिपर ट्रक के पलटने यह हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई है. टिपर ट्रक पर कुल 15 मजदूर सवार थे. हादसे में 3 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
दिन में करीब 12 बजे सिंधखेड़ाजा-मेहकर रोड पर ताडेगांव फाटा में दुसरबीड गांव के पास उस समय हुई जब मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम के लिए ले जाया जा रहा था. राजमार्ग परियोजना के लिए स्टील की ढुलाई करने वाले वाहन में कुल 15 मजदूर सवार थे.
बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक अरविंद चावरिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘‘वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर गड्ढा होने के कारण वह पलट गया. कम-से-कम 12 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद किंगगांव राजा थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.
घायलों में से कुछ को जालना जिले के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जबकि अन्य को सिंधखेड़ाजा अस्पताल में भर्ती कराया गया. चावरिया के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के थे.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन