हल्द्वानी में मिस्त्री निकला इंटरस्टेट मास्टर चोर _9 लाख के गहने रिकवर


राजमिस्त्री बना इंटरस्टेट मास्टर चोर, 9 लाख के गहने बरामद
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने वाला पेशे से राजमिस्त्री निकला, जो काम के बहाने घरों की रेकी करता और फिर सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देता था।
पूरे मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में किया गया।
ऐसे करता था चोरी
यह शातिर आरोपी पहले राजमिस्त्री बनकर घरों में काम करता,, घर की बनावट और सुरक्षा की जानकारी जुटाता,,फिर मौका देखकर अकेले ही चोरी कर फरार हो जाता।
खास बात ये कि शातिर मिस्त्री बिना मोबाइल और बिना किसी साथी के वारदात करता था।
250 CCTV से मिला सुराग
दो अलग-अलग चोरियों के बाद पुलिस ने करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली,, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस का सहारा लिया गया तब जाकर दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध की पहचान हुई।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष), निवासी सहारनपुर (UP) को गुसाईपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, चेन आदि) नगदी ₹22,460
कुल मिलाकर 9 लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद हुआ।
दो बड़े मामलों का खुलासा
मामला 1 – सत्यानंद कॉलोनी में नगदी और चांदी के जेवर चोरी
मामला 2 – हरि शिव विहार में ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी
दोनों वारदातों में यही आरोपी शामिल पाया गया।
इंटरस्टेट शातिर चोर
मुंशी राम का आपराधिक रिकॉर्ड भी चौंकाने वाला है,,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमांचल में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पहले से ही 9 से अधिक केस अन्य राज्यों में भी उसके अपराधों की जांच जारी है।
पुलिस टीम को इनाम
इस बड़ी सफलता पर SSP ने पुलिस टीम को ₹1500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में मिस्त्री निकला इंटरस्टेट मास्टर चोर _9 लाख के गहने रिकवर
Haldwani में KTM बाइक वाले झपटमार गैंग का गेम ओवर_लाखों के मोबाइल मिले..Video
हंसिया लेकर खेत में उतरे डीएम, किसानों के साथ खड़ा दिखा सिस्टम..
रि. ब्रिगेडियर हत्याकांड में दो और गिरफ्तार,एक बदमाश को लगी गोली
हल्द्वानी: अनहोनी टली – गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया