हल्द्वानी में फिर गरजी JCB,देखिये इन इलाकों में हुआ एक्शन..कई दुकानें ध्वस्त(video)


हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी अभियान सोमवार को भी जारी रहा।
जिसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान तिकोनिया चौराहे वर्क शॉप से प्रारंभ हुआ।

यहां निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। साथ निगम ने वर्क शॉप लाइन पर बने कुछ अवैध फड़ो को भी ध्वस्त किया।

इस संबंध में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि एक सप्ताह से तिकोनिया चौराहे वर्क शॉप लाइन से होते हुए रेलवे बाजार चोरगलिया रोड रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाए जाने की मुनादी कराई जा रही थी। जिसमें आज अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की दैनिक पर्चियां कट रही हैं, वह लोग अपने आप को स्थाई किराएदार ना समझे।

अभियान में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..