बड़ी खबर (जम्मू कश्मीर)अनंतनाग में आतंकवादियों ने BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या की…

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां आतंकवादियों ने सोमवार को बीजेपी नेता और उनकी पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। आतंकी हमले में मारे गए गुलाम रसूल डार, कुलगाम बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। घटना को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक में आतंकवादी सोमवार को कुलगाम किसान मोर्चा के बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार (सरपंच) के किराए के मकान में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में बीजेपी नेता डार और उनकी पत्नी जवाहीरा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। आतंकी हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर के बीजपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूल डार, कुलगाम बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की अनंतनाग में आतंकवादियों के हमले में मौत हो गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात
नदियों में जमा शिल्ट पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार से जवाब तलब