

उत्तराखंड : नैनीताल और देहरादून सहित आठ जनपदों में आज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके साथ ही तेज बारिश भी हो सकती है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में भी बारिश होगी। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। सोमवार से राज्य में मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से एक बार फिर ठंड लौट के आई है। शुक्रवार रात से ऊंची पहाड़ियों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है।
शनिवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा और मैदानी जनपदों में देर रात से गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। देहरादून में भी देर शाम और ओलावृष्टि हुई और तेज बारिश भी हुई, जबकि पूरी रात बारिश होने से तापमान में मामूली अंतर आया है।
भारी बर्फबारी होने के कारण उत्तरकाशी में गंगोत्री, चमोली में बदरीनाथ हाईवे के अलावा पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मसूरी में भी शुक्रवार रात से शनिवार दिनभर बारिश होती रही। इस वजह से मसूरी के बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा।
वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे में भी रौनक लौट आई है। केदारनाथ धाम के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी काफी बारिश हुई है।केदारनाथ धाम में नई बर्फ की परत जम गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून,पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने