यमकेश्वर के विकास को नई गति: ग्राम कस्याली के विश्वजीत सिंह नेगी की मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कस्याली निवासी विश्वजीत सिंह नेगी ने पुष्कर सिंह धामी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
भेंट के दौरान क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि प्रस्तावित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यमकेश्वर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
विश्वजीत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमकेश्वर के सर्वांगीण विकास हेतु उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




यमकेश्वर के विकास को नई गति: ग्राम कस्याली के विश्वजीत सिंह नेगी की मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट
राज्य आंदोलनकारियों ने बढ़ी पेंशन जारी करने की मांग उठाई
युवा सोच को मिला उड़ान का मंच_ इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ‘स्पिरिट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप’
पारदर्शिता और त्वरित समाधान से बढ़ा जन विश्वास- मुख्यमंत्री
हाईकोर्ट की सुरक्षा में आई जी कुमाऊं,, ATS तैनात_ गेट एंट्री हुई सख्त,Video