धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज,बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में कई नीतिगत और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। ऐसे में कैबिनेट इस कार्यकाल को छह महीने के बजाय एक साल तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे सकती है। यह निर्णय पंचायत व्यवस्था को स्थायित्व देने और आगामी चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखकर लिया जा सकता है।
बैठक में युवा नीति और महिला नीति जैसे महत्वपूर्ण मसलों पर भी निर्णय लिया जाना संभावित है। वहीं, देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को फ्रीज मुक्त करने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा, प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए लेगेसी प्लान ड्राफ्ट पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। यह पहल राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।
शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, ‘नंदा गौरा योजना’ के तहत बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता राशि को स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर भी लागू करने का प्रस्ताव, और उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु ठोस नीति तैयार करने जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं।
धामी सरकार की यह बैठक सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है। सभी की निगाहें अब इस बैठक के फैसलों पर टिकी हुई हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..