नैनीताल से पिथौरागढ़ तक बौछारों का अलर्ट, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल


उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के रंग बदले हुए हैं। प्रदेशभर में सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे, वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश भी पड़ेगी। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारों की संभावना जताई जा रही है।
उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज आंशिक बादल मंडराने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं, जबकि देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मंगलवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली रही। हालांकि दोपहर के बाद आंशिक बादल मंडराने लगे लेकिन इस दौरान भी उमस भरी गर्मी ने बेहाल करके रखा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है लेकिन गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी आंशिक बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।
नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बौछारों और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल जाने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिंह का कहना है कि इस बार पश्चिम विक्षोभ सामान्य से कम अक्षांश पर आए। इससे पश्चिमी विक्षोभ अधिक प्रभावी रहे और ज्यादा क्षेत्र प्रभावित हुआ। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। आठ दिन पहले मॉनसून के केरल पहुंचने के साथ ही प्री मॉनसून गतिविधि शुरू हो गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान