बड़ी खबर (उत्तराखंड ) इस शहर के अस्पताल के बाहर खूब चला लाठी – डंडों का भयंकर तांडव.. तिमारदारों का अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप.. कई घायल.. वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें

काशीपुर : उत्तराखण्ड के किस अस्पताल में पलते हैं खूनी गुर्गे, जो तीमारदारों का खून बहाने से भी नहीं कतराते, अगर अस्पताल में आपने अपनी जुबान चलाई या फिर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बोला तो आपकी सरेआम लाठी डंडों से होगी पिटाई, जी हां काशीपुर के सहोता अस्पताल में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जहां तीमारदारों से मामूली बहस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी, और खूनी संघर्ष भी ऐसा जिसे आपकी रुह कांप जाएगी, वायरल हुए एक वीडियो में आप खुद देखिये खूनी संघर्ष की लाईव तस्वीर।

– अस्पताल के बाहर अचानक लाठी डंडों से तीन युवकों की जमकर पिटाई की गयी, ये दो युवक अपने परिजन के साथ अस्पताल में आये थे, किसी बात को लेकर तीमारदारों और अस्पताल प्रबन्धन के बीच नोकझोंक शुरु हो गयी, तभी अस्पताल मालिक के खूनी गुर्गे बाहर निकल आये और उन्होंने तीमारदारों को जमकर पीटना शुरू कर दिया, लाठी डंडों से गुर्गों ने बड़ी ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिसकी एक वीडियो किसी ने अपनी छत से बनाना शुरु कर दिया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि अस्पताल के गुर्गों ने सड़क पर जमकर ताण्डव मचाया, और तीमारदारों को खून से लहूलुहान कर दिया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्द कर लिया है, जबकि निजी अस्पताल की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गयी है, फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।

अस्पताल में हर कोई अपने दर्द का इलाज ढूंढने जाता है लेकिन काशीपुर के इस निजी अस्पताल की मनमानी देखें तो मामूली से बात पर किसी का खून बहाना इनके लिये मामूली बात है, बहरहाल पुलिस ने पुरे मामले में दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी है और वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर दिया है, लेकिन निजी अस्पतालों में मानवता को तार तार कर तीमारदारों को खून से लहूलुहान करने वाले निजी अस्पताल आखिर कब तक खूनी खेल खेलते रहेंगे, और कानून को हाथ में लेकर आखिर कब तक खून बहाते रहेंगे, देखना होगा कि पुलिस वीडियों में खूनी खेल खेलने वाले आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है और कब पुरे मामले में निष्पक्ष कार्यवाही को अंजाम देती है।

बाईट :- प्रमोद कुमार… एसपी सिटी

बाईट- पीड़ित

बाईट- पीड़ित

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *