बड़ी खबर : ( उत्तराखंड ) केन्द्र सरकार का युवाओ के लिए तोहफा अब देहरादून के अलावा यहां भी दें सकेंगे NDA की परीक्षा…

देहरादून :: उत्तराखंड से एनडीए की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है अब उत्तराखण्ड में एनडीए परीक्षा के लिए देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा और श्रीनगर को भी केन्द्र परीक्षा केंद्र बनाने की मंजूरी दे दी गई है । इस फैसले पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग का आभार व्यक्त किया है। पूरे देश में एनडीए परीक्षा के लिए चार नये केन्द्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें से दो केन्द्र उत्तराखण्ड में हैं। उत्तराखण्ड में पहले केवल देहरादून एनडीए का परीक्षा केन्द्र था।
अब देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा व श्रीनगर गढवाल को भी एनडीए परीक्षा केन्द्र के लिए मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सांसद रहते हुए इसकी पुरजोर मांग की थी और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं में सेना में जाने की परंपरा है। यहां से हर साल बङी संख्या में युवाओं का एनडीए में चयन होता है। देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा व श्रीनगर गढवाल में एनडीए परीक्षा के लिए केन्द्र बनाए जाने पर यहां के युवाओं को बङी सुविधा मिलेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली