बड़ी खबर (उत्तराखंड ) देर रात खाई में गिरी कार … तीन की मौत..

ख़बर शेयर करें

कोटद्वार : पहाड़ों में हादसे कम होने का नाम नहींं लेे रहे है। कुमाऊं और या गढ़वाल हर साल पहाड़ों मेें हादसे होते रहते है। देर रात द्वारीखाल क्षेत्र के सिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक परिवारों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ग्राम अमोला निवासी सतपाल सिंह पुत्र माल सिंह, कलम सिंह पुत्र बचन सिंह व राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह रात सिलोगी से अपने गांव की ओर जा रहे थे.

गाड़ी को सतपाल सिंह चला रहा था। इस बीच ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना ग्राम बड़ेथखाल के ग्रामीणों ने शासन को दी। प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से हादसे में घायल तीनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *