बड़ी खबर (उत्तराखंड ) इस मामले में बेदाग निकले आईएएस दिलीप जवालकर.. मिली क्लीन चिट.. जाने क्या है मामला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Dehradun : उत्पीड़न से जुड़ा एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से जुड़ा हुआ है. इसी साल फरवरी महीने में संस्कृति निदेशालय की निदेशक ने संस्कृति विभाग के सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद राज्य स्तरीय उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति ने जांच के बाद सचिव दिलीप जावलकर पर लगे उत्पीड़न के आरोप से क्लीन चिट दे दी है.

23 जून को हुई समिति की बैठक में सचिव दिलीप जावलकर के पक्ष और संस्कृति निदेशालय के निदेशक बीना भट्ट के शिकायत पत्र पर अध्ययन किया गया. फिर समिति ने यह पाया कि संस्कृति निदेशक ने जो शिकायत दी है, वह विभागीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं से संबंधित है. यही नहीं, समिति को मिली शिकायत में कार्यस्थल पर उत्पीड़न विषय से संबंधित नहीं है. जिसके बाद राज्य स्तरीय उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति के सभी सदस्यों ने इस मामले को निरस्त कर, सचिव पर लगे उत्पीड़न के आरोपों से क्लीन चिट दे दी.

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *