बड़ी खबर :(उत्तराखंड ) चुनावी मौसम में नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की राहुल गाँधी से मुलाक़ात..नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद..

नई दिल्ली / देहरादून : प्रदेश में चुनाव का मौसम अब दिखने लगा है. ऐसे में पार्टीया चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं.लंबे समय के बाद आखिरकार गुरुवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी. सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में प्रीतम सिंह रहेंगे. वहीं, प्रदेश में पार्टी की कमान गणेश गोदियाल संभालेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गणेश गोदियाल ने पहली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की.उन्हें मोमेंटो के रूप में एक पौधा भी भेंट किया. इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे. बता दें कि 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : हल्द्वानी से नैनीताल के सफर में महिला पर्यटक के साथ घिनौनी हरकत
खाड़ी देशों में फंसे अपनों के लिए आगे आया नैनीताल जिला प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी
मुक्तेश्वर में अवैध इमारतों की जांच के सख़्त निर्देश..
UPSC सिविल सर्विस 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी,, अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर_देखें मेरिट लिस्ट
न सुसाइड नोट, न कोई सुराग_हल्द्वानी की युवा टीचर का शव फंदे से लटका मिला..