बड़ी खबर : सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को जारी किए निर्देश..एक जुलाई तक चारधाम यात्रा की तैयारी करें पूरी…

देहरादून : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को एक जुलाई तक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने साफ किया कि बोर्ड की ओर से तैयारियां न होने और हाईकोर्ट में विचाराधीन चारधाम यात्रा से संबंधित मामले में बुधवार को होने वाली सुनवाई को देखते हुए ही तीन जिलों के निवासियों के लिए यात्रा खोलने का निर्णय टाला गया है।
सरकार के प्रवक्ता उनियाल ने बीते रोज चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के स्थानीय निवासियों को मंगलवार से आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के साथ अपने-अपने जिले के धामों में दर्शन की अनुमति देने की घोषणा की था। चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री इन्ही जिलों में हैं और वहां के निवासी धामों में दर्शन की छूट देने की मांग निरंतर उठा रहे हैं। बाद में देर शाम सरकार ने इन जिलों के निवासियों को धामों में दर्शन की अनुमति देने संबंधी फैसला वापस ले लिया।
मंगलवार को सरकार के प्रवक्ता उनियाल ने कहा कि जब मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी करने के मद्देनजर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को सरकार की मंशा से अवगत कराया गया तो बात सामने आई कि बोर्ड की ओर से यात्रा के संबंध में कोई तैयारियां नहीं की गई हैं।
ये भी पता चला कि चारधाम यात्रा से संबंधित एक मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस सबको देखते हुए फिलहाल तीन जिलों के लिए यात्रा खोलने का निर्णय स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि देवस्थानम बोर्ड को एक जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप कदम उठाए जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन