Ad

बड़ी खबर : केंद्र ने जारी किए आदेश..45 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगो को लगेगी कोरोना वैक्सीन..तारीख हुई तय

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली  देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलो के बीच केंद्र सरकार ने  कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को लेकर भारत सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. एक अप्रैल से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जा रहा है देश में अब 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लग सकेगी. यानी होली के त्योहार के बाद देश में कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को तेजी मिल सकती है।

ADVERTISEMENTSAd

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आसानी से सरकारी-प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल पाएगी.

आपको बता दें कि अभी तक देश में स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स के साथ 60 साल से अधिक उम्र वाले, 45 साल से अधिक उम्र वाले (गंभीर बीमारी से पीड़ित) लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी कि देश में अबतक 4.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि करीब 80 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बीते दिन ही देश में कुल 32 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गईं.

आपको बता दें कि वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने का ये फैसला तब लिया गया है, जब देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ रही है। कुछ वक्त पहले तक देश में हर रोज औसतन 15 हजार नए मामले आ रहे थे, लेकिन बीते एक हफ्ते में तस्वीर बदल गई है और अब हर रोज 40 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *