बिहार : अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला..16 साल की लड़की और 14 साल के लड़के की शादी को माना वैध.. जाने पूरी खबर..

BIHAR SHARIF बिहार के बिहार शरीफ के एक अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. यहाँ की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 16 साल की लड़की और 14 साल के लड़के की शादी को लीगल मानकर सही करार दिया है. दोनों पति पत्नी की 8 महीने की बच्ची भी है.यह ऐतिहासिक फैसला आने के बाद 8 महीने की बच्ची को उसका हक मिल गया.

इसके साथ ही अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए यह भी कहा कि दोनों पति पत्नी की 8 माह की बच्ची को उसके दादा-दादी के घर भेजा जा सकता है.बिहार शरीफ कोर्ट ने इस मामले में कानून की जगह ह्युमेनटी एंगल से फैसला सुनाया है. राज्य का ये पहला मामला है.खास बात यह है कि अदालत ने इस मामले का निपटारा सिर्फ तीन दिनों में करके अपना फैसला सुना दिया. इतना ही नही अदालत ने फैसला सुनाते हुए यह भी कहा कि जेल में बंद लड़के को जल्द रिहा किया जाये. .इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी साफ किया कि इस फैसले को आधार मानकर किसी दूसरे राज्य के किसी मामले में इसका फायदा नहीं लिया जा सकता.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद