बड़ी खबर : कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद..इतने दिन के लिए स्थगित हुआ आईपीएल 2021.. जाने पूरी खबर…

नई दिल्ली.. आईपीएल 2021 में एक-एक कर खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस सीजन को स्थगित कर दिया गया है. बीसीसीआई राजीव शुक्ला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी है. सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर संक्रमित पाए गए थे. जबकि आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
. आपको बता दें कि सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के संक्रमित होने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.
इसके बाद से ही पूरी टीम आइसोलेशन में चली गई है. आज ही उनकी टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली में मैच खेलना था. ऐसे में इस मैच के टलने की आशंका भी बढ़ गई है. ऑस्ट्रेलियन पत्रकार पीटर लेलोर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.
एक दिन पहले ही केकेआर के दो खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद आरसीबी और कोलकाता के बीच होने वाले मुकाबला टालना पड़ा था. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद मुंबई और हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार को प्रैक्टिस भी नहीं की. हालांकि, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने दावा किया कि टीम के बायो-बबल में शामिल कोई भी स्टाफ कोरोना संक्रमित नहीं है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..