

उत्तराखण्ड में काशीपुर की एक छात्रा की आत्महत्या के पीछे परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद को मुख्य कारण बताया है। उन्होंने इसे एक नैकसेस बताया और लिव-इन में रहने वालों का सत्यापन करने की मांग उठाई है।
दरअसल काशीपुर की रहने वाली एक युवती ने बीते रोज आत्महत्या कर ली थी। युवती ने हाल में ही उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस शुरू की थी। युवती के इस कदम को हत्या का नाम देकर उसके परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया और कोतवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में युवती की आत्महत्या को हत्या बताया गया और इसका आरोप नैनीताल में रहने वाले अनस नाम के युवक पर लगाया। बताया गया कि अनस बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल के पीछे एक कमरे में रहता है, जहां उसने मृतक के अलावा दो अन्य कॉलेज की युवतियों को बहला फुसलाकर रखा है।
संगठनों ने आरोपी की गरफ्तारी के लिए पुलिस से लिखित शिकायत की है और शहर में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों की जांच करने की मांग की है। ये भी आरोप लगाया गया कि 20 वर्षीय मृतका को बीते लंबे समय से ब्लैकमेल और परेशान किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने काशीपुर के अपने घर में आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..