Ad

बड़ी ख़बर : उत्तराखंड बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा का तरीका बदला,अब इन सब्जेक्ट्स के भी होंगे प्रक्टिकल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद उत्तराखंड बोर्ड ने इंटरमीडिएट का परीक्षा पैटर्न बदल दिया है। इस साल से 11वीं कक्षा के इतिहास और अर्थशास्त्र के पेपर में प्रैक्टिकल व्यवस्था लागू कर दी गई है। अगले साल से यह व्यवस्था 12वीं में भी लागू की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

अब 100 अंकों के बजाय अब इन विषयों के 80 नंबर के पेपर होंगे। जबकि 20 नंबर प्रैक्टिकल के आधार पर परीक्षार्थी को दिए जाएंगे। विद्यालयी शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव बीएमएस रावत की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है।

इसलिये इंटरमीडिएट स्तर पर इतिहास एवं अर्थशास्त्र विषयों में आंतरिक मूल्यांकन (प्रैक्टिकल) की व्यवस्था को सत्र 2021-22 से लागू किया जा रहा है। इस साल से 11वीं कक्षा में इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों में 20 अंकों का प्रैक्टिकल का विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। जबकि 80 नंबर का पेपर होगा।

अभी तक इन विषयों में होते हैं प्रैक्टिकल
उत्तराखंड बोर्ड में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायलॉजी, ज्योग्राफी, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, समाज शास्त्र, म्यूजिक, होम साइंस के पेपर में प्रैक्टिकल की व्यवस्था पूर्व से लागू है। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायलॉजी, होम साइंस और ज्योग्राफी में 30-30 नंबर के प्रैक्टिकल होते हैं। जबकि बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन और समाजशास्त्र में 20 नंबर का प्रैक्टिकल होता है। इससे पहले इतिहास और अर्थशास्त्र में 100 नंबर की थ्योरी होती थी। नए नियम के बाद इसमें 20 नंबर के प्रैक्टिकल और 80 नंबर की थ्योरी होगी।

इतिहास और अर्थशास्त्र विषय में प्रैक्टिकल व्यवस्था लागू करने के संबंध में बोर्ड से निर्देश मिले हैं। जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में परीक्षा पैटर्न को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आरसी आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *