Ad

हल्द्वानी : शहर के बेटे ने जीता रियल्टी डांस शो सीजन-5 का खिताब

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्धानी निवासी नृत्य निर्देशक सौरभ फर्त्याल ने टीवी डीडी पंजाब नेशनल व टीवी जी पंजाबी के रियल्टी डान्स शो किसमें कितना है दम सीजन-5 का खिताब जीता। उनके जीतने से क्षेत्र में खुशी की लहर।

ADVERTISEMENTSAd


हल्द्धानी पीलीकोठी स्थित एक्स डान्स क्रू एकेडमी के नृत्य निर्देशक सौरभ फर्त्याल ने कल शुक्रवार देर शाम टीवी डीडी पंजाबी नेशनल व टीवी जी पंजाबी द्धारा आयोजित केकेएचडी डान्स प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी नृत्य कला का मनमोहक प्रदर्शन कर केकेएचडी का खिताब जीता।


सौरभ ने बताया कि 24 सितम्बर शाम को प्रिन्स विला रिसोर्ट पंजाब में तन्वी वेन्चर्स इंडिया प्रा0 लि0 व व्यूम प्रोडक्शन इंडिया प्रा0 लि0 के द्धारा आयोजित प्रतियोगिता में अरमान, विक्रान्त व सोनाली सेलेब्रटी जज थे। जबकि शो के निर्माता व निदेशक वरुण वंशाली व सोनाक्शी बंशाली थे।


गौरतलब है, कि सौरभ फर्त्याल के पिता गोविन्द सिंह फर्त्याल एक किसान है , जबकि माता गीता फर्त्याल एक सामान्य ग्रहणी है। सौरभ के जीतने में मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश, कॉग्रेंसी नेता दीपक बल्यूटिया, शोएब खान, नदीम खान, विशाल शर्मा, आशीष दुम्का, मोहन रावत, कॉस्तुभ चन्दौला, प्रियन्का गोस्वामी, मीमांशा आर्या, कनक चन्द व रिम्पी बिष्ट ने बधाई दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *