High Court – नकल माफिया हाकम सिंह की जमानत मंजूर..


उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नकल माफिया के नाम से चर्चित हाकम सिंह को जमानत दे दी है। जबकि हाकिम के सहयोगी पंकज गौड़ की जमानत 14 जनवरी को न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ में मंजूर हुई थी।
न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने बुधवार को हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई की।
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने न्यायालय को बताया कि हाकम सिंह के खिलाफ नकल कराने के साक्ष्य नहीं हैं। उसे पूर्व के रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले के एक अन्य आरोपी को जमानत दे दी गई है। इन तर्कों के आधार पर एकलपीठ ने हाकम सिंह की जमानत मंजूर कर ली।
मामले के अनुसार, पटवारी भर्ती परीक्षा से एक दिन पूर्व यानी 20 सितम्बर 2025 को देहरादून पुलिस और एस.टी.एफ.उत्तराखंड ने संयुक्त कार्रवाई कर हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप लगाया गया था कि ये दोनों, अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..
Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में साइनाइड बम,,बड़े धमाके की धमकी_स्टूडेंट में हड़कंप..
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार, पहली बोर्ड बैठक में बड़े निर्देश